हमारे संस्थापक श्री पी.एस.सुराणा ने अपने जीवन से जुड़े सात सिद्धांतों के आधार पर प्रतिष्ठान की स्थापना की तथा इन सिद्धांतों के अनुपालन हेतु प्रतिष्ठान के प्रत्येक सदस्य को प्रशिक्षित किया गया है | इन सात सिद्धांतों का परिचय इस प्रकार है :-
उद्देश्य :
हमारे क्लाइंट्स (ग्राहकों) की सफलता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है | ग्राहकों के पक्ष में प्रतिवाद करना तथा उनकी समस्याओं का निवारण करना एवं उनकी कानूनी, वित्तीय, संचालन और प्रबंधन सम्बन्धी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना, ये सभी हमारी प्राथमिकताएँ हैं और हमेशा रहेगी |
तत्परता :
“तत्काल रेस्पोंस तुरन्त परिणाम” इस महत्वपूर्ण सूत्र को श्री पी.एस. सुराणा ने अपने जीवन में अपनाया एवं इसी सिद्धांत के आधार पर हम ग्राहक और समाज के लिए ... चाहे दिन हो या रात ... हर समय उपलब्ध रहते हैं |
व्यावहारिकता :
यदि कोई मुकदमा कई दशकों से चल रहा है तो कोई भी “बुलेट प्रूफ” कानूनी सलाह काम नहीं आती है | ऐसी स्थिति में हम छोटी और तुरंत अंतरिम राहत पर ध्यान देते हैं तथा इसके लिए सम्बन्धित पक्षों से अंतरिम चर्चा व समझौता के माध्यम से ग्राहक की हर संभव सहायता करना हमारी प्राथमिकता है | यदि कोई निपटारा ग्राहक के हित में है तो उसे उस परिस्थिति विशेष में बिना हिचक समझौते की सलाह देना हमारा कर्तव्य है |
धैर्य :
धैर्य सभी सद्गुणों का आधार है | हम ग्राहक की बात धैर्यपूर्वक सुनकर, समझकर और परिणाम पर नजर रखते हुए सलाह देते हैं | धैर्यपूर्वक आगे बढ़ने का परिणाम सफलता है |
इन सिद्धांतों के आधार पर ही हमारा प्रतिष्ठान अपनी ईमानदारी, विश्वसनीयता, कार्यदक्षता और प्रभावशीलता के लिए पहचाना जाता है - डॉ. विनोद सुराणा
व्यक्तिगत समाधान :
कानूनी सेवाओं में सभी की परेशानियों को एक जैसा मानकर सभी को एक जैसा सुझाव देना न्यायसंगत नहीं है | इसलिए हमारे प्रतिष्ठान में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर प्रभावशाली समाधान दिए जाते हैं जो सर्वाधिक प्रभावशाली, प्रशंसनीय और संतुष्टिदायक होते हैं |
सटीकता :
किसी भी कार्य में सटीकता महत्वपूर्ण होती है और कानूनी सेवाओं में तो सटीकता बेहद महत्त्वपूर्ण है | इसलिए हमारे प्रतिष्ठान में ग्राहक की समस्यायों को पूरी तरह समझकर मौखिक के साथ साथ लिखित रूप में समाधान दिए जाते हैं | शांत मन से केस को समझ कर, विचार करके पूरी तैयारी के साथ ग्राहक को सटीक समाधान देना हमारे प्रतिष्ठान के वकीलों की विशेषता है |
सैद्धांतिक :
सिद्धांतों से युक्त जीवन हमेशा प्रशंसनीय और संतोषजनक होता है | हम सिद्धांतों को अत्यंत आवश्यक मानते हैं इसीलिए हमारा प्रतिष्ठान अपनी सैद्धांतिक नीति के अनुसार कोई भी ऐसा कार्य स्वीकार नहीं करता है जो माँस, जुआ, शराब, तंबाकू अथवा अन्य किसी भी नशीले (मादक) पदार्थ के व्यवसाय से सम्बन्धित हो |